{"_id":"6872a7a7bbd8419d8b0ec70e","slug":"programme-organised-katra-news-c-309-1-sjam1002-102115-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में ग्रामीण मातृ स्वास्थ्य के उत्थान पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में ग्रामीण मातृ स्वास्थ्य के उत्थान पर मंथन
नारायण हॉस्पिटल में साइन बोर्ड सदस्य का सम्मानित करते हुए
- फोटो : संवाद
Link Copied
एसएमवीडीआईएमई ने जनन 2025 : ऑपरेटिव प्रसूति कांग्रेस का किया आयोजन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान ने जम्मू प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से 12-13 जुलाई को संजीवनी सभागार एसएमवीडी नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर ककरयाल में जनन 2025: ऑपरेटिव प्रसूति कांग्रेस का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण मातृ स्वास्थ्य के उत्थान, सुरक्षित प्रसव, समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व के बारे में बताया गया। सभी क्षेत्रों में समावेशी और सुलभ मातृ स्वास्थ्य सेवा के लिए सामूहिक प्रयास के लिए प्रेरित किया।
जम्मू क्षेत्र में आयोजित यह अपनी तरह की पहली कांग्रेस थी। इस दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश भर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान ने किया। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग, बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। एसएमवीडीआईएमई के संरक्षक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यशाला हुई। इसमें डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अरुण अरोड़ा और डॉ. मंजूषा बजाज का भी विशेष प्रयास रहा। एसएमवीडीआईएमई के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीतू महाजन ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।