{"_id":"637fc23c85dccb187642f858","slug":"problem-udhampur-news-jmu2730167101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आदर्श कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आदर्श कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: सीवरेज कंपनी के खिलाफ वार्ड नंबर 3,व 4 के लोग प्रदर्शन करते हुए.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य से परेशान आदर्श कॉलोनी मोहल्ले के लोगों ने वीरवार को सीवरेज विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण करीब एक वर्ष से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। सीवरेज बिछाने के कार्य के कारण कई महीनों से पाइपें क्षतिग्रस्त हैं और इसके कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। नगर परिषद और प्रशासन सब कुछ जान कर चुप्पी साधे बैठा है।
दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने संजीव कुमार के नेतृत्व में सीवरेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष से देविका परियोजना के तहत उनके मोहल्ले में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है और यह काम पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है।
हर महीने से सीवरेज विभाग की तरफ से किसी स्थान में खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है और फिर लोगों की परेशानी दुगनी हो जाती है। पिछले दिनों जब पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की थी तो कई घरों में पानी की सप्लाई देने वाली पाइपों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इनकी मरम्मत तो करवाई गई लेकिन कुछ दिनों के बाद इनमें लीकेज शुरू हो गई और अभी तक लीकेज हो रही है। इसके कारण पीने का पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही करीब 10 महीने के बाद कुछ सड़कों में तारकोल डालने का काम शुरू किया गया और दूसरे ही दिन तारकोल निकलने लगी। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की कि आदर्श कॉलोनी पहुंच कर उनकी परेशानी को देखें और समाधान निकालने के लिए यूईईडी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करें।