फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Problem increased due to lack of regular supply of water

पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी समस्या

विज्ञापन
Problem increased due to lack of regular supply of water
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के पारली धार में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता डीडीसी चेयरमैन मूल राज और बीडीसी चेयरमैन नीलम देवी ने की। इसमें दूरदराज के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को उजागर कर जल्द कद उठाने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें पूरी तरह से बदहाल हैं, जिस कारण लोग दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हैं। इलाकों का विकास भी इसी वजह से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

सभा की शुरूआत में ग्रामीणों ने पानी की किल्लत की समस्या को उजागर किया। बताया कि कई योजनाएं तैयार होने के बाद भी आज तक नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। रोजाना पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। सुचारु रूप से बिजली सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती ने परेशानी को दोगुना कर दिया है। कई बार तो रात को बिजली बंद हो जाती है और सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। पुल से पिंगर तक की सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। सड़क की हालत खराब के कारण गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सड़क पर तारकोल डाल कर हालत को सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिंगर, बैंसता और कोगड़मढ़ में मोबाइल सिग्नल की बड़ी परेशानी है, जिसके चलते बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मोबाइल नेटवर्क का भी जल्द सुधार किया जाए। पिंगर गांव में पारली धार नाम से नया शिक्षा जोन स्थापित करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई, ताकि शिक्षा के स्तर को सुधारा जाए। मूल राज और नीलम देवी और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं और मांगों को शीघ्र हल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सरपंच सुभाष बसोत्रा, सरपंच शंकुतला देवी और सरपंच गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed