फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem in making shet on bus stand

अधर में लटका यात्री शेड का निर्माण

Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
problem in making shet on bus stand
बारिश के दौरान यात्रियों को मेटाडोर व अन्य गाड़ियों के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के तकरीबन किसी भी स्टैंड में यात्री शेड नहीं है। इससे बारिश और धूप में लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौक सैला तालाब इलाके में स्थित मेटाडोर स्टैंड पर पांच वर्ष से यात्री शेड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। यात्री शेड की सुविधा न होने के कारण हर रोज यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शहरवासियों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में एक है, जहा हर रोज सैकड़ों यात्री मलाड़, बट्टवालियां, लौंडना, गढ़ी, रैंबल व अन्य कई रूट पर चलने वाली मेटाडोर पकड़ने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह वर्ष पहले नगर परिषद ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेटाडोर स्टैंड पर यात्री शेड का निर्माण कार्य शुरू किया था। काम अभी आधा ही हुआ था कि अचानक नगर परिषद ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया।

पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद नगर परिषद ने इसका निर्माण शुरू नहीं किया है। शेड की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को हर रोज कड़कती धूप व तेज बारिश में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। 

अनवर,  गीता देवी, रमेश कुमार, राकेश कुमार, सुभाष पचियाला व अन्य शहरवासियों ने बताया कि कई बार यात्री शेड का निर्माण करने की मांग को नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन आज तक नगर परिषद की तरफ से काम को शुरू करने के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं।

नगर परिषद की लापरवाही के कारण ही हर रोज मेटाडोर स्टैंड पर यात्री परेशानियों से जूझ रहे हैं। नगर परिषद ने लाखों की राशि खर्च करके आधा ढांचा तो तैयार कर लिया है।


तैयार की अधूरी इमारत को लोगों ने बिना इजाजत के व्यवसाय के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जानकारी होने के बाद भी नगर परिषद न तो बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू कर रहा है और न ही व्यवसाय करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य आरंभ करके समस्या को हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed