फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   press conference

पंचैरी, लांदर व भमाग के लोगों में भारी उत्साह

विज्ञापन
press conference
उधमपुर: पत्रकार वार्ता करते हुए बलवंत सिंह मनकोटिया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पंचैरी, लांदर व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर पंचायत स्तर पर प्रदर्शनों की श्रंखला शुरू की थी। इसके तहत लांदर, भमाग व पंचैरी की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर 12 से 16 जनवरी तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उन्हें इस अभियान को समाप्त करना पड़ा, क्योंकि शनिवार व रविवार को प्रशासन ने सप्ताहांत पाबंदियां लागू कर दी थीं। इसके कारण दो पंचायतों में दौरा नहीं हो पाया। लेकिन, इससे पूर्व क्षेत्र के सभी इलाके का दौरा कर लोगों के साथ मुलाकात की गई। इस क्षेत्र में चारों तरफ भारी बर्फबारी हुई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। खासतौर पर क्षेत्र में बिजली न होने के कारण लोग काफी परेशान हैं। इसका समाधान न किए जाने की वजह से प्रशासन और सरकार से नाराज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बर्फबारी व कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों में काफी जुनून देखने को मिला है कि उनके क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों का कहना था कि 26 साल पहले जब हदबंदी हुई, उस वक्त इस पहाड़ी क्षेत्र को तीन विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया। जिसके कारण यह क्षेत्र बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं से महरूम है। इस क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाना ही लोगों की समस्याओं का एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed