फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Preparations to move Mande Market to another location

मंडे मार्केट को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी

विज्ञापन
Preparations to move Mande Market to another location
उधमपुर। देविकानगरी को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम के तहत नगर परिषद की ओर से सख्ती जारी है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने गोल मार्केट इलाके में मंडे लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इंदु कंवल चिब ने डीसी उधमपुर का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए काम शुरू कर किया है। इस संदर्भ में वह तीन बार शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुकी हैं। वहीं, डीसी के दिशानिर्देश पर नगर परिषद ने मंडे मार्केट पर प्रतिबंध लगा कर अतिक्रमणकारियों को संदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मंडे मार्केट में काम करने के लिए पहुंचे कारोबारियों को काम नहीं करने दिया गया था। इसके बाद सभी ने इसका विरोध करने के साथ ही मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन अब नगर परिषद ने इसका समाधान निकालने के लिए काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद मंडे मार्केट में काम करने वाले कारोबारियों के लिए दूसरे स्थान की तलाश कर रही है, जिससे की इनके लिए काम करना आसान हो और इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 के करीब कारोबारी मंडे मार्केट में करते हैं काम
शहर के गोल माकेट में लगने वाली मंडे मार्केट में 100 के करीब कारोबारी काम करते हैं। यह लोग एक दिन के लिए 100 रुपये नगर परिषद को देते हैं। सभी अपना बेड सड़क के किनारे पर लगा कर काम करते है। मंड मार्केट में हजारों की संख्या में शहर व ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। इनके कारण गोल मार्केट में यातयात बुरी तरह से प्रभावित होता है और शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर परिषद किसी के व्यापार को प्रभावित नहीं करना चाहती है। मंडे मार्केट के कारोबारियों को काम बंद करने की कोई योजना नहीं है। इनके लिए अलग स्थान की तलाश की जा रही है। स्थान मिलते ही मंडे मार्केट लगाने की अनुमति दे दी जाएगी।
- संजीव गंडोत्रा, नगर परिषद, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed