फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   power cut

ब्लाक दिवस पर उठी कई समस्याएं, बिजली, पानी, स्कूलों के उठे मुद्दे ।

विज्ञापन
power cut
चिनैनी। कस्बे के बीडीओ कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक चिनैनी के कई मुद्दे उठे और उन्हें जल्द हल करने के लिए कहा गया। ब्लॉक दिवस के मौके पर बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान बिजली, पानी, स्कूलों में समस्या जैसे मुद्दे उठाए गए और कहा गया कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है, वहां पर शिक्षक अधिक हैं। ऐसे में ब्लॉक में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द हल तलाशा जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं बिजली की कटौती को लेकर भी चिंता जताई गई। कहा गया कि आज के जमाने में बिजली पर सभी कार्य निर्भर हैं। ऐसे में बिजली नहीं होगी तो कार्य कैसे निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली पर निर्भर दुकानदार बिजली कटौती से परेशान हैं। काफी व्यापारी लोन लिए हैं। ऐसे में जब बिजली नहीं मिलेगी तो वह कार्य कैसे करेंगे। लोन कैसे चुका पाएंगे। लोगों ने बताया इस दौरान कई पंचायतों में पेयजल संकट है। जिसे भी जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बड़ा ग्रिड चिनैनी ब्लॉक में बनाने और पवार ग्रिड कुद को जल्द शुरू करने की मांग की गई। वहीं बीडीसी चेयरमैन ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं जल्द दूर होंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करके शिक्षकों की समस्या दूर करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed