{"_id":"6050f85d8ebc3ec89761f09e","slug":"postpone-strike-on-successful-talks-with-the-government-in-jammu-udhampur-news-jmu231453370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सरकार के साथ बातचीत सफल होने पर स्थगित की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सरकार के साथ बातचीत सफल होने पर स्थगित की हड़ताल
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार से कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर को हड़ताल स्थगित कर काम शुरू कर दिया। दोपहर तक सफाई कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते रहे। इसी बीच सरकार से कुछ मांगों को पूरा करने के लिए सहमति बनने की सूचना मिली, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के साथ बातचीत कर हड़ताल स्थगित करने का एलान किया।
अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एक अप्रैल को हड़ताल शुरू की थी, जिसके बाद से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई गई थी। छुट्टी के दिन को छोड़ कर सफाई कर्मचारी रोजाना नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 16वें दिन दोपहर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जम्मू से संदेश मिलने के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। वहीं, कुछ वाहनों को सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई करने के लिए रवाना कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी उठाने का काम शुरू कर दिया, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
मांगें पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष : डेविड
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपप्रधान डेविड ने कहा कि सफाई मजदूर संघ की सरकार के साथ बातचीत सफल रही है और सफाई कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। इस बार सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है। लेकिन जब तक मांगों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं शुरू होता है, तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। शहरवासियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए दोपहर बाद काम शुरू कर दिया गया है।