फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Poni, Mata Marg Close, Peoples Face Problems

Udhampur News: मता मार्ग बंद, खच्चरों पर लादकर पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान

विज्ञापन
Poni, Mata Marg Close, Peoples Face Problems
पौनी।मता की तरफ खच्चरों पर सामान लाद कर ले जाते ग्रामीण।फोटो, संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाने वाली माड़ी-मता सड़क भूस्खलन होने के कारण पूरी तरह से बंद है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आवागमन के लिए लोगों के पास दूसरा और कोई मार्ग नहीं है। लोग खच्चरों और घोड़ों का सहारा लेकर खाने-पीने का सामान दुकानों तक ले जा रहे हैं।
घोड़ा चालक बिट्टू राम, पूर्ण चंद व शाह मोहम्मद निवासी मता ने बताया कि सड़क का काम तो चल रहा है लेकिन न के बराबर ही काम हो रहा है। पिछले बीस दिनों से यह मार्ग बंद है जिस कारण स्कूटर मोटरसाइकिल भी इस मार्ग से नहीं गुजर सकता। अभी हमारे गांव में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं कि एक महीने में दो लोग बीमार होने पर गांव के लोगों ने चारपाई पर डाल कर चार घंटे का पैदल सफर तय कर कर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया था। अगर समय पर अस्पताल में मरीज नहीं पहुंचता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सरकार से यह पूछना चाहते हैं कि केवल दो जेसीबी मशीनों के सहारे रोड को खोला जा रहा है। क्या विभाग के पास कोई बड़ी मशीन नहीं है। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अंकुश अंगुराना ने बताया कि प्रतिदिन इस क्षेत्र में बारिश हो जाती है जिस कारण सड़क खराब हो रही है। हमने दो जेसीबी लगा रखी हैं उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed