{"_id":"5fd113668ebc3e3c926618af","slug":"political-udhampur-news-jmu22443810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक का नाम रोशनी मामले से जोड़ने पर सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक का नाम रोशनी मामले से जोड़ने पर सियासत गरमाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रोशनी मामले में भाजपा के पूर्व विधायक का नाम जोड़े जाने पर उधमपुर और रामनगर में सियासत गरमाने लगी है। बुधवार को जहां पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा, वहीं भाजपा के पूर्व विधायक आरएस पठानिया ने आरोपाें को सिरे से खारिज करते हुए मामले में न्यायालय जाने की बात कही है।
रामनगर विधायक आरएस पठानिया का नाम रोशनी भूमि से जोड़े जाने पर बुधवार को सियासत गरमा गई। खून ब्लॉक में डीडीसी चुनाव से पहले पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान ने बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा गरीबों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब उनके अपने विधायक का नाम रोशनी में आया है तो सरकार हाईकोर्ट के फैसले में संशोधन की याचिका दे रही है। मनकोटिया ने कहा कि सब भाजपा नेताओं को बचाने के लिए किया जा रहा है। पैंथर्स पार्टी आम आदमी को परेशान नहीं होने देगी। अगर किसी गरीब की जमीन छीनी गई तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
50 लाख का मानहानि केस करूंगा : पठानिया
भाजपा के पूर्व विधायक आरएस पठानिया ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि रोशनी एक्ट के तहत एक इंच जमीन भी उनके पास नहीं है। खून में मतदान से एक दिन पहले इस तरह के आरोप सोची समझी साजिश के तहत लगाए गए हैं। शरारती तत्वों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर यह सब किया है। जिन लोगों ने आरोप लगाए हैं उन पर वह 50 लाख रुपये का मानहानि दावा करने जा रहे हैं।