फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news in jammu

छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं मनकोटिया

विज्ञापन
political  news in jammu
उधमपुर। नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद उधमपुर की राजनीति गरम है। अध्यक्ष का वीरवार को फ्लोर टेस्ट होना है। ऐसे में सूत्रों ने बताया है कि पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया पैंथर्स पार्टी के छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे नप की कमान भाजपा के हाथ में ही रहेगी, लेकिन अध्यक्ष का चेहरा बदल सकता है।
विज्ञापन

1 सितंबर को भाजपा के चार पार्षदों ने पैंथर्स पार्टी के छह पार्षदों के साथ मिलकर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह घटना चौंकाने वाली थी, क्योंकि भाजपा और पैंथर्स कभी एक नहीं हुए। लेकिन, अब इनकी गहरी दोस्ती के आसार हैं। पैंथर्स के छह पार्षद बलवंत सिंह मनकोटिया के समर्थक हैं। ये करीब छह महीने पहले मनकोटिया के साथ आम आदमी पार्टी में भी गए थे। अब सूत्र बताते हैं कि अगले कुछ दिनों में मनकोटिया इन सभी छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसको लेकर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के भाजपा में जाने की तैयारी कई दिनों से चल रही है। पिछले दिनों मनकोटिया इसी को लेकर दिल्ली भी गए थे, और कई भाजपा नेताओं से मिले थे। इसके बाद ही 1 सितंबर को नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। अगर वीरवार को नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता अविश्वास प्रस्ताव के गुप्त मतदान में पद गंवा देते हैं तो नया अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा। हालांकि, इस बारे में मनकोटिया ने अभी कुछ भी कहने से मना किया है। साथ ही कहा है कि अभी तक इसमें कोई सच्चाई नहीं है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिए संकेत
छह पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने भी संकेत दिए हैं। जम्मू में पार्षदों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उधमपुर में 17-18 पार्षद भाजपा के ही हैं। उधमपुर नप अध्यक्ष की सीट पहले भी बची थी, कल भी बची रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed