फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   politcal news

जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाएं चुनाव आयोग: मनकोटिया

विज्ञापन
politcal news
उधमपुर। आम आदमी पार्टी(आप) की तरफ से आदर्श कॉलोनी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समनीक भसीन ने की। इस दौरान कई युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप नेता एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

आप में शामिल युवाओं ने बेरोजगारी पर भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा रोष भी जताया। उन्होंने कहा कि हर विभाग में कई पद खाली हैं, लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय अपनी रैलियों में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। युवाओं ने कहा कि इसका जवाब भाजपा सरकार को युवा वर्ग विधानसभा चुनाव में देंगे।
विज्ञापन

बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि चुनाव आयोग व केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव करवाए, ताकि लोगों को परेशानियों का समाधान हो सके और युवाओं को रोजगार मिल सके। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार है। इस मौके पर ओम प्रकाश, रमेश कुमार, तरुण, कृष्णा, टिम्मी, दीपू, सूरमा, मोनू, टीटू, सन्नी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed