{"_id":"6262ed680036a22c9d50dd52","slug":"politcal-news-udhampur-news-jmu2583586160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड्डार गांव में कई नेता आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्डार गांव में कई नेता आप में शामिल
विज्ञापन
धमपुर: गदार गांव में समस्या सुनते हुए आम आदमी पार्टी के नेता.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अपर गुड्डार गांव का दौरा कर आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनी खजूरिया और प्रीति खजूरिया ने जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नेकां, पीडीपी और कांग्रेस को छोड़कर इलाके के कई गुज्जर समुदाय के लोगों ने पार्टी का दामन थामा।
क्षेत्र की समस्याओं पर लोगों ने कहा कि इस गांव में लगभग 150 घर हैं, जो आज भी सड़क के लिए तरस रहे है। वहीं, गांव के बुजुर्गों का कहना था कि वे गांव तक सड़क पहुंचने की राह देखते-देखते बूढे़ हो चुके हैं। अन्य क्षेत्रवासियों ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’, लेकिन जब गांव में सड़क और यातायात का कोई साधन ही नहीं हैं तो बच्चे हाई स्कूल जाएंगे कैसे?
इसके अलावा लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। वे पूरी तरह प्राकृतिक जलाशयों पर निर्भर हैं। अगर बावलियां न होतीं तो शायद जीवन दूभर हो जाता। स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। आपात स्थिति में गांव के निकट एंबुलेंस आने में डेढ़ घंटा लगता है। वहीं, मरीज को गांव से सड़क तक लाने में अतिरिक्त आधा घंटा लग जाता है। मौके पर पंच दीन मोहम्मद, नायब सरपंच जुल्फां, पूर्व पंच बाबू, पूर्व नायब सरपंच हाशिमदीन, आदि उपस्थित रहे।