फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pndt news

Udhampur News: पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
pndt news
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग के महिला सशक्तीकरण केंद्र संकल्प हब की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं, बच्चों और उनके अभिभावकों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर जागरूकता सहित पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र दलहा और गंगेडा में पीसीपीएनडीटी अधिनियम केे तहत गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर जागरूक किया गया। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पोषण परियोजना उधमपुर के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। लिंग विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उचित कार्यान्वयन और जिले में लिंग-चयनात्मक गर्भपात को रोकने के उपायों पर एक संक्षिप्त सत्र दिया। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव को रोकने में कानूनी प्रावधानों, नैतिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया। सत्र का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करना, अधिनियम का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना और समाज में बेटियों को महत्व देने के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था।


जिला मिशन समन्वयक संकल्प एचईडब्ल्यू ज्योति पठानिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। इस माैके पर पोषण परियोजना के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका माैजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed