{"_id":"6830c45e5cde87bbad00b0d7","slug":"pilgrims-increased-at-vaishno-devi-yatra-katra-news-c-10-agr1006-619922-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की वापसी, ठप हुई अर्थव्यवस्था को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की वापसी, ठप हुई अर्थव्यवस्था को मिली संजीवनी
विज्ञापन
मां के जयकारे लगाते भवन की ओर जाती महिला श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को जहां 15,550 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं शुक्रवार शाम तक 12,000 से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना हो चुके थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। कटड़ा की जीवनरेखा, मां वैष्णो देवी की यात्रा, एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण पिछले कुछ हफ्तों से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा था। अब हालात सुधरने के साथ, यात्री भी बड़ी संख्या में लौट रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रतिदिन केवल करीब 1500 श्रद्धालु ही दर्शन कर पा रहे थे। हालांकि, अब आंकड़े राहत दे रहे हैं। वीरवार को जहां 15,550 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं शुक्रवार शाम तक 12,000 से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना हो चुके थे। मौजूदा मई माह में अब तक लगभग 2.50 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी धाम पहुंच चुके हैं, जो गर्मियों के औसत 10-12 लाख मासिक संख्या से काफी कम है, लेकिन यह सुधार एक महत्वपूर्ण संकेत है।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, जिसमें जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे और बम स्क्वाड की तैनाती शामिल है। साथ ही, हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य शिविरों जैसी सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह है और वे इस यात्रा को अपनी आंतरिक शांति और क्षेत्र की आर्थिक बहाली दोनों के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।