{"_id":"6a531f730e96e75e23fb9e2ffe8ec231","slug":"performed-by-shoppers-and-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों और चालकों का भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों और चालकों का भड़का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के न्यू बस अड्डा में सुविधाओं की मांग को लेकर रविवार को दुकानदारों और वाहन चालकों ने एकजुट होकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार इस मांग को अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। करतार सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों ने दोपहर करीब एक बजे नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान शब्बीर, अशोक कुमार, राजीव कुमार संजय कुमार, नानक चंद मक्खन लाल ने बताया कि करीब पांच वर्ष से न्यू बस अड्डा खस्ताहालत में पड़ा है। न्यू बस अड्डा कई दिनों तक गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं और कोई भी सफाई कर्मचारी गंदगी को उठाने के लिए नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
कई बार अपील करने के बाद महीने में एक बार गंदगी को उठाया जाता है। न्यू बस अड्डा पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय का भी निर्माण आज तक नहीं किया गया है। शौचालय न होने के कारण परेशानी बढ़ रही है।
सड़कों की हालत पूरी तरह से खस्ता हो चुकी है और बारिश के दौरान परेशानी दोगुनी हो जाती है। बारिश के दौरान तो हालात यह बन जाते हैं कि पूरा बस अड्डा कीचड़ में तब्दील हो जाता है और फिर पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं बचता है। लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर काम नहीं किया है।
हालांकि हर बार जल्द समस्या को हल करने का आश्वासन देकर वापिस भेज दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द इसकी हालत को सुधारने के लिए फंड नहीं जारी हुए तो आने वाले दिनों में मार्ग बंद करके प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।