फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   peoples celebrates basant panchmi

धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी

Sat, 13 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
peoples celebrates basant panchmi
शहर भर में दिन भर वसंत पंचमी की धूमधाम रही। जागृति वृद्धाश्रम सहित कई शिक्षण संस्थानों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में इस उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर मनाए जाने वाले वसंत पंचमी के त्योहार की दिन भर शहर में धूम रही। जागृति वृद्धाश्रम में इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी जुगल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के संस्थापक डा. आरसी नागर ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन को वह आश्रम के स्थापना दिवस के तौर पर मनाते हैं। समय के साथ युवा वर्ग अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है। अपने त्योहारों को जिंदा रखकर अपनी संस्कृति को बचाया जा सकता है। स्कूल में हवन यज्ञ किया
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंत पंचमी के मौके पर एवरग्रीन स्कूल में स्कूल के शिक्षकों ने हवन यज्ञ किया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने हवन यज्ञ में भाग लेकर मां सरस्वती की वंदना की।

स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया। शहर के हाली एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल द्वारा भी वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने अपनी कलाइयों पर पीले रंग के गुब्बारे बांधकर एक-दूसरे को बधाई दी। स्कूल की छात्राओं ने इस अवसर पर कविता व भजन प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रिंसिपल सोनिका कालरा ने बच्चों को वसंत पंचमी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed