फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people aroused in Janmashtami procession

जन्माष्टमी पर शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

Thu, 25 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
people aroused in Janmashtami procession
कृष्‍ण

जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सभा ने चबूतरा बाजार से शोभायात्रा निकाली। इसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों और स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सनातन धर्म सभा, ब्रह्म ऋषि बांवरा,  हिमालयन मॉडल एकेडमी, महाराजा हरि सिंह डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल, केसी पब्लिक स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल, प्रजापति ब्रह्मकुमारीज, इस्कान मंदिर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव कमेटी आदि की झांकियां शोभायात्रा में शामिल हुईं।

विज्ञापन


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भजन कीर्तन करते हुए जा रहे थे। स्कूलों के दलों ने भगवान कृष्ण की जीवन लीला को दर्शाती झांकियां दिखाईं। झांकियों को देखने के लिए गली मोहल्लों से निकलकर लोग बाजारों में एकत्रित हुए। झांकियों को देखकर बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन


यह झांकी मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, सलाथिया चौक से होती हुई अस्पताल रोड, सैलां तालाब के उपरांत वापस चबूतरा बाजार पहुंची। नगर के बाजारों में इस झांकी के लिए बैनर से शोभाद्वार बनाए गए थे तथा जगह-जगह स्टाल लगे थे। झांकी में सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, विधायक पवन गुप्ता, राज कुमार बुच्चा, सुभाष गुप्ता, हंस राज शास्त्री, अश्विनी गुप्ता, माम चंद मित्तल, ममता बहन, सुदर्शन जी महाराज, धर्म चंद खजूरिया, राजेंद्र गुप्ता, राजगुरू, मास्टर विशन दास तथा विजय गुप्ता सम्मलित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्लन बावली रोड पर स्थित होली एंजेंल्स हाई स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी के छात्र व छात्राएं बाल गोपाल, राधा व सुदामा की वेशभूषा में पहुंची थीं। कक्षा प्रथम से लेकर दसवीं कक्षा तक छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर में कृष्ण झूला आकर्षण का केंद्र रहा।

इस मौके पर विद्यार्थियों में उपहार वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिका कालरा व स्टाफ  ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।डीपीएस स्कूल में जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण के वेश में नृत्य पेश किया। बच्चों द्वारा कृष्ण व सुदामा की मित्रता पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई।


इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ के साथ बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। एओसी स्कूल में भी बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। यहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रामनगर के श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धानंद पुरी आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय विद्या मंदिर निकेतन के विद्यार्थियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में कई प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार, पूनम राजपूत, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed