{"_id":"61e312bfdd77b9767871e8dc","slug":"penalty-udhampur-news-jmu2519707114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के काटे गए चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ पुलिस ने सख्ती करना भी शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा बिना मास्क बाहर निकले तो इससे भी सख्त कार्रवाई होगी।
जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन लगने के बावजूद लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन, अब इसको लेकर ज्यादा सख्ती की जाने लगी है। पहले सिर्फ पुलिस स्टेशन के बाहर नाका लगाकर बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाती थी। अब विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को सैला तालाब, एमएच चौक, बस अड्डा व शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने नाका लगा कर कार्रवाई की। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। हर रोज करीब छह सौ लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। अब तक करीब एक करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को खुद जागरूक होना होगा।