{"_id":"6182d75d2d88c721a20c3f87","slug":"penalty-udhampur-news-jmu2471817136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के सामान में गड़बड़ी पर लगाया 60 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के सामान में गड़बड़ी पर लगाया 60 हजार जुर्माना
विज्ञापन
उधमपुर शहर में सामान की जांच करती लीगल मेट्रोलाजी डिपार्टमेंट की टीम
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दीपावली को लेकर बाजार में बेचे जा रहे सामान की लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट और फूड एंड सप्लाई की टीम ने जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी कर सामान बिकता पाया गया। तो, टीमों ने उन पर जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की टीम ने उधमपुर शहर के साथ रामनगर, चिनैनी और मजालता के बाजार में दुकानों और शो रूम में सामान की जांच की। कई दुकानों पर जरूरत से अधिक दाम पर सामान बिकता देखा, तो कुछ दुकानों पर गुजरी तारीख का सामान बेचा जा रहा था। टीम ने उसी समय जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की।
इसके अलावा फूड एंड सप्लाई के एडी ने शहर में जांच की। उन्होंने बाजार में बिक रही मिठाई की गुणवत्ता जांची। जिस दुकान पर गुणवत्ता में कमी नजर आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों टीमों की ओर से शाम तक चली कार्रवाई में 60 हजार से अधिक जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई के बाद बाजार में सामान की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।