{"_id":"6a174b52d37cb4983800637e","slug":"pedestrian-falls-into-gorge-after-collision-with-oil-tanker-dies-udhampur-news-c-202-1-udh1005-136454-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेल टैंकर की टक्कर से खाई में गिरा पैदल यात्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेल टैंकर की टक्कर से खाई में गिरा पैदल यात्री, मौत
Thu, 28 May 2026 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 28 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामबन जिले में धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अज़हा
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडवान क्षेत्र के खूनी नाला के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से स्थानीय पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खूनी नाला निवासी लायकित अली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे श्रीनगर की ओर जा रहे तेल टैंकर ने लायकित अली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह खाई में जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रामसू पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी चालक संजीप कुमार को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद