फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni news, high voltage drama news

Udhampur News: पौनी से कुंड खानयारी रोड पर महिला ने किया हाइवोल्टेज ड्रामा

Fri, 15 Aug 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
pauni news, high voltage drama news
सड़क पर गिरे मलबे को हटाने पहुंचे थे प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन

पौनी। कुंड खनयारी तक जाने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सड़क मार्ग पर महिला ने जम कर हंगामा किया। महिला ने कहा कि जमीन बहने पर उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला।
सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे और बंद हुए रास्ते को खोलने लगे। उसी समय महिला चंचलो देवी निवासी लैड ने जेसीबी चालक को सड़क से मलबा उठाने से मना कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि उनका जमीन पर मालिकाना हक है। सड़क बनाने के लिए पांच से सात कनाल जमीन ली हुई है। तब उस का मुआवजा 13 लाख रुपए के करीब बना था लेकिन आज अठारह साल बीतने के बाद उसे कुछ भी नहीं मिला। भूस्खलन से जमीन टूट कर सड़क तक में मलबा गिर जाता है। जमीन पर सड़क किनारे डंगा बनाने की जरूरत है। बाद में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन महिला नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई उच्च अधिकारी यहां आकर उनकी बात नहीं सुनता तब तक सड़क नहीं खोलने देंगे। बाद में नायब तहसीलदार मुख्तियार अहमद ने मौके पर पहुंचकर महिला की बात सुनी व उनके आश्वासन के बाद सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed