{"_id":"6870185e05d0c8b9fa07c3c3","slug":"patwari-arrested-in-ramban-udhampur-news-c-202-1-udh1005-125088-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन में पटवारी रिश्वत लेते रंगहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन में पटवारी रिश्वत लेते रंगहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रामबन के पटवार हलका पोगल परिस्तान के पटवारी मुजम्मिल सलाम को 2500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी को एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप था कि शिकायतकर्ता ने तहसीलदार उखराल के कार्यालय में राजस्व अभिलेखों में अपने पिता के गलत दर्ज नाम में सुधार के लिए आवेदन किया था। तहसीलदार ने पटवार हलका पोगल परिस्तान के पटवारी मुजम्मिल सलाम को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। संबंधित पटवारी ने आवश्यक संशोधन करने के लिए शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की मांग की। हालांकि बातचीत के बाद पटवारी 2500 रुपये में आवश्यक संशोधन करने के लिए सहमत हो गया।
चूंकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने आरोपी लोक सेवक के खिलाफ कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए एसीबी से संपर्क किया। शिकायत मिलने पर एक गोपनीय सत्यापन किया गया। इससे लोक सेवक की की ओर से रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 के एसीबी डोडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान दल ने सफलतापूर्वक जाल बिछाया और आरोपी लोक सेवक मुजम्मिल सलाम निवासी कसकूट, तहसील बनिहाल, जिला रामबन को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 2500 की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए एसीबी दल ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जालसाज दल से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। इस मामले की आगे की जांच जारी है।