फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Parents meeting

अभिभावक भी देेंगे सरकारी स्कूलों मेें शिक्षा को बेहतर करने के सुझाव

विज्ञापन
Parents meeting
उधमपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर शिक्षा विभाग ने हर महीने की 26 तारीख को स्कूलों में पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस मीटिंग में शिक्षक विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर चर्चा करेंगे। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से सुझावों का आदान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद अब जिले में सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। जिले में 1500 से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जिनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। निजी स्कूलों की तर्ज पर ही अब सरकारी स्कूलों में हर महीने पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महीने की 26 तारीख को निर्धारित किया गया है। इस दिन स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षकों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। शिक्षक विद्यार्थी के स्कूल में चल रही पढ़ाई को लेकर जानकारी अभिभावकों को देंगे। साथ ही उसकी कमी को दूर करने का लेकर अभिभावकों को सुझाव दिए जाएंगे। वहीं, अभिभावक भी पढ़ाई को लेकर सामने आ रही परेशानियों को शिक्षकों के सामने रखेंगे। अगर शिक्षा को बेहतर करने का कोई सुझाव होगा तो वह भी स्कूल प्रशासन के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभिभावकों के साथ होने वाली बैठक से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। मौजूदा समय में अभिभावकों को समझाया जा रहा है कि वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थी की किस तरह मदद की जा सकती है? विद्यार्थियों को दबाव रहित माहौल दिया जाए। इसी तरह हर बैठक में एक विषय को लेकर चर्चा की जाएगी। पैरेंट्स मीटिंग प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक आयोजित की जाएगी।
- अरविन कुमार कौल, सीईओ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed