फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Panchayat houses will be built soon in Mang and Badota at a cost of Rs 64 lakh

Udhampur News: मांग और बदोता में 64 लाख से जल्द बनेंगे पंचायत घर

Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Panchayat houses will be built soon in Mang and Badota at a cost of Rs 64 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत मांग और बदोता में जल्द 64 लाख की लागत से पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को पेश आ रहीं समस्याओं से राहत मिलेगी। पंचायत घर की सुविधा न होने से ग्रामीणों को ग्राम सभाओं व अन्य सार्वजनिक बैठकों की कार्यवाही को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर बनने से पंचायत प्रतिनिधियों को अलग-अलग ढूंढने की समस्या खत्म होगी और ग्रामीण बिना किसी परेशानी के पंचायत घर में पहुंच कर जन-प्रतिनिधियों के पास अपनी समस्याएं व मांगों को लेकर पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

दोनों पंचायतों घरों के निर्माण को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से निविदा जारी कर दी गई है।
इसको लेकर सोहन लाल, निर्मल सिंह, देविन्दर ठाकुर, जयपाल सिंह व अन्य ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत घर की इमारत नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी आती थी। किराये की इमारतों अथवा सरकारी विभागों के कार्यालयों में पंचायत घर चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मो. अनवर का कहना था कि पंचायतों घरों के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article