{"_id":"621d157e7c3dc5672159b02b","slug":"overloading-in-school-bus-in-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu2547931137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्या से रामनगर जाने वाले वाहनों में ठूंसे जा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्या से रामनगर जाने वाले वाहनों में ठूंसे जा रहे यात्री
रामनगर: सत्या से रामनगर जाने वाली मेटाडोर में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
रामनगर। यातायात नियमों को ताक पर रखकर सत्या से रामनगर जाने वाले वाहनों में यात्री ठूंस कर भरे जा रहे हैं। यातायात एवं मोटर वाहन के नए नियम लागू हो चुके हैं, लेकिन लिंक मार्गों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है।
विज्ञापन
गांव के लोग या गांव में चलने वाले मेटाडोर वाहन चालक अभी तक जागरूक नहीं हो पाए हैं। इसलिए, जितनी भी मेटाडोर या ऑटो इन मार्गों से निकलते हैं, उनमें इतने लोग ठूंसे होते हैं कि कोई भी हादसा हो सकता है। पहले भी इन मार्गों पर ओवरलोडिंग के कारण कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन, विभाग इसके ऊपर कोई बड़ी कार्यवाही नहीं करता है। इसके चलते वाहन चालक ओवरलोडिंग करने में कोई परहेज नहीं करते।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक सत्या गांव से ऑटो और मेटाडोर तब तक आगे नहीं बढ़ते, जब तक वह ओवरलोड न हो जाएं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऑटो और मेटाडोर वालों को कहा भी गया है कि ओवरलोडिंग मत करो, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऊपर से इस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि ओवरलोडिंग से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रामनगर: सत्या से रामनगर जाने वाली मेटाडोर में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।