{"_id":"6064c9238ebc3ed38166d14d","slug":"order-to-register-fir-on-contractor-for-not-improving-condition-of-canthagali-mongri-road-by-april-15-udhampur-news-jmu232467729","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक कैंथगली-मोंगरी मार्ग की हालत नहीं सुधारने पर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक कैंथगली-मोंगरी मार्ग की हालत नहीं सुधारने पर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
उधमपुर। कैंथगली-मोंगरी मार्ग की हालत 15 अप्रैल तक नहीं सुधारने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को आदेश दिया गया है। यह आदेश डीसी इंदु कंवल चिब ने माेंगरी में आयोजित ब्लॉक दिवस पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई है।
ब्लाक दिवस पर बुधवार को डीसी मोंगरी ब्लाक में पहुंची। जहां पंचैरी के डीडीसी जसवीर सिंह, बीडीसी चेयरमैन बिमला देवी व कई सरकारी विभागों के अधिकारी पहले से ही मौजूद थे। इसक साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। ग्रामीणों ने मोंगरी तहसील में शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी, पीएचसी के लिए एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने, कैंथगली से मोंगरी तक चल रहे धीमी गति में सड़क के मरम्मत के कार्य, पंजर से सद्दल मार्ग पर तारकोल डालने व अन्य कई परेशानियों को रखा। समस्याओं और मांगों को सुनने के बाद डीसी ने कहा कि ब्लाक दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना है। इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी निकाला जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद सरकारी अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए और ग्रामीणों की आय को बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाए।
उन्होंने ग्रामीणों की सहायता के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की सरकारी योजनाएं तैयार की गई हैं ग्रामीणों को इनका पूरा लाभ लेना चाहिए। उन्होंने सभी विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ सभी विकास कार्य में सरपंच, पंच को साथ लेकर ही काम किया जाए। उन्होंने कैंथगली से मोंगरी तक धीमी गति में चल रहे सड़क के मरम्मत के कार्य को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक सड़क पर तारकोल डालने का काम पूरा हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने डिप्टी सीईओ से उन शिक्षकों की सूची मांगी, जोकि जोन से बाहर के स्कूलों में तैनात हैं, लेकिन इनका वेतन जोन के कार्यालय से ले रहे हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग से प्राचीन धरोहरों और पर्यटन स्थलों के फोटो जमा करवाने को कहा।