फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One killed, two injured as car falls into a gorge in Chingam

चिनगाम में कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
One killed, two injured as car falls into a gorge in Chingam
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल छात्रू के अंतर्गत चिनगाम इलाके के खारपुरा में शाम को एक ऑल्टो कार (जेके19-2664) के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल पीएचसी छात्रू में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंथन से छात्रू की तरफ जा रही ऑल्टो कार चिंगाम के पास खारपोरा पहलग्वाड़ी क्षेत्र में 100 फुट खाई में जा गिरी। हादसे में बशीर अहमद पुत्र मंगू भुमल निवासी बटवारी, छात्रू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी पहचान फिजा बानू पुत्री अख्तर हुसैन और येमना बानो पुत्री अल्ताफ हुसैन दोनों निवासी बटवारी के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी छात्रू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed