{"_id":"615b4e908ebc3e87517e6bdc","slug":"one-killed-three-injured-in-two-road-accidents-in-ramban-udhampur-news-jmu245079852","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
रामबन। रामबन जिले के बनिहाल और खड़ी तहसील में सोमवार दोपहर दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीर बस्ती-चारील लिंक रोड से मुख्य बाजार बनिहाल (एनएचडब्ल्यू) की ओर जा रही रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली (जेके03के-8337) पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद रफीक बदाना (21) पुत्र फिरोजदीन बदाना निवासी जाबान तहसील बनिहाल (रामबन) के रूप में हुई है। वहीं, अब्दुल वहीद (25) पुत्र कलीम उल्लाह उर्फ भादुर निवासी बंगाल घायल हुआ है, जो वर्तमान में बनिहाल में निर्माण कंपनी बीसीसी के साथ काम कर रहा है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र फिरोज दीन निवासी खैरकूट बनिहाल के रूप में हुई है और उसको कोई चोट नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
एक अन्य हादसा खड़ी तहसील के कुंदन खड़ी-सेरन मार्ग पर हुआ। जहां तेज रफ्तार डंपर के निर्माणाधीन रेलवे यार्ड में गिरने से चालक और सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएचसी खड़ी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसडीएच बनिहाल रेफर कर दिया। घायल चालक की पहचान मोहम्मद यूसुफ के पुत्र बशीर अहमद और सहायक मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद शफी दोनों पंथ्याल के रूप में हुई है।