{"_id":"628a776d064d643a3d04fe57","slug":"one-killed-in-accidents-two-seriously-injured-udhampur-news-jmu2603556114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है और मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली दुर्घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के साथ लगते चन्नी मोड़ इलाके में सामने आई, जहां स्कूटी नंबर जेके14ई-8715 ने तेज रफ्तार में पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही थी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान सत्या देवी पत्नी प्रकाश सिंह निवासी पखलाई उधमपुर के रूप में हुई है।
दूसरी दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के टिकरी इलाके में सामने आई जहां, जहां दोपहर करीब सवा दो बजे जम्मू से उधमपुर की तरफ जा रही बाइक नंबर जेके14एच-8664 जब टिकरी इलाके में पहुंची तो अचानक चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक तेज रफ्तार में राजमार्ग के किनारे लोहे के एंगल के साथ जा टकराई। इस दुर्घटना में राकेश सिंह निवासी चिनैनी उधमुपर और रिंकु पुत्र ज्ञान चंद निवासी कटड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए पीएचसी टिकरी ले गई। जहां डाक्टरों ने राकेश सिंह को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि रिंकु का उपचार अस्पताल में किया गया। पुलिस ने इसके बारे में मृतक के परिवार के सदस्यों को भी सूचना दे दी।