फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   On the second day 3251 people got vaccinated

दूसरे दिन 3251 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
On the second day 3251 people got vaccinated
उधमपुर। जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 3251 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। वैक्सीन का पर्याप्त स्टाक होने के चलते बुधवार को भी हजारों लोगों को टीका लगने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में अब वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि कुछ दिन पहले वैक्सीन की कमी के कारण इनकी संख्या में बहुत ज्यादा कमी आ गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग को हर दो दिन के बाद वैक्सीन का नया स्टाक मिल रहा है, जिस कारण टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। सोमवार को जहां 3101 लोगों का टीकाकरण हुआ था वहीं मंगलवार को 3251 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1404 लोगों को पहली और 899 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 82 लोगों को पहली और 621 को दूसरी डोज लगाई गई है। 41 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 177 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 9430 डोज उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed