{"_id":"678981edd5c30a78860ced14","slug":"officials-should-provide-basic-facilities-to-people-at-every-home-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119328-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोगों के घर-घर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोगों के घर-घर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएं अधिकारी
Fri, 17 Jan 2025 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने जीएमएस गढ़ी की पुरानी इमारत को तोड़कर लाइब्रेरी बनाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डीसी सलोनी राय ने जिला अधिकारियों की टीम के साथ ब्लॉक दिवस के तहत पंचायत घर रेहंबल लोअर-1 में सार्वजनिक आउटरीच सह शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों से लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का आग्रह किया।
शिविर में जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाने, जीएमएस गढ़ी की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने और डिस्मेंटल के बाद उस स्थान पर लाइब्रेरी बनाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने स्थानीय सरकारी मिडिल स्कूल में पर्याप्त शिक्षण स्टाफ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी को 24 घंटे आपातकालीन अस्पताल में अपग्रेड करने, फ्लाटा ग्रिड स्टेशन को 10 एमवीए क्षमता में अपग्रेड करने, सोलर लाइट की मरम्मत करने, पंचायत जिब में गड्ढों को भरने की मांग की। इसके अलावा रेहंबल में अपशिष्ट पदार्थ प्रसंस्करण परियोजना को रोकना, जिससे स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें पैदा हो रही थीं। उन्होंने क्षेत्र में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की भी मांग की। डीसी ने लोगों की मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में निवारण करना है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जेके समाधान पोर्टल का उठाएं लाभ
डीसी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और जेके समाधान पोर्टल के लाभों के बारे में जनता को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से इन पहलों का लाभ उठाने के लिए दोनों प्लेटफार्मों पर पंजीकरण करने की अपील की। इस मौके पर डीडीसी सदस्य पूरन चंद, डीडीसी सदस्य टिकरी आशु शर्मा, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, सहायक आयुक्त विकास डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, पूर्व पीआरआई सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कई गंभीर मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
फोटो सहित