{"_id":"578fb7224f1c1b6949c4b7be","slug":"nutrition-of-children-flowing-in-chinab-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब में बह रहा बच्चों का सरकारी पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब में बह रहा बच्चों का सरकारी पोषण
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
malnutrition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समन्वित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) का राशन ध्यानगढ़ डैमटाप क्षेत्र में स्थित झील में बह रहा है। पिछले दो दिन से लगातार इस खाद्य सामग्री के बहकर आने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। यहां तक कहा जा जानकारी के अनुसार झील के पानी में दो दिन से दूध, सोयाबीन, दालों आदि के पैकेट बहकर आ रहे हैं। यह सारी राशन सामग्री डैम के पिछले हिस्से में फंस गई है। इसे लोग आश्चर्य से देख रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आईसीडीएस के तहत इस सामग्री को आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य के माध्यम से गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं तथा बच्चों को उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए दी जाती है। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन संचालित है। स्थानीय लोगों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जाने वाला यह सामान दरिया में क्यों फेंका गया है, यह जांच का विषय है। दरिया के पानी में मिले इस सामान पर इसी वर्ष पैक होने की तिथि अंकित है।
विज्ञापन
इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रीतम लाल थापा का कहना है कि इसी वर्ष मार्च में अरनास में हुई तेज बारिश में वहां के आंगनबाड़ी केंद्र के स्टोर में पानी घुस आया था। इससे काफी राश सामग्री भीग गई थी। बच्चों में बांटी जाने वाली यह पोषण सामग्री खाने लायक नहीं रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पानी से खराब हुए सामान को नष्ट करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। किसी बाहरी स्थान पर सामान को इसलिए नहीं फेंका गया कि कहीं उसे कोई मवेशी न खा ले। क्योंकि इससे उसे नुकसान हो सकता है। इसके बाद ही सामान को दरिया में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि बहुत अधिक मात्रा में खाद्य सामग्री को दरिया में फेंका गया है।
बारिश में भीगने के चलते उक्त खाद्य सामग्री खाने लायक नहीं रही थी। इसे नष्ट करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। बाहर इसलिए नहीं फेंका गया ताकि कोई मवेशी न खा ले। काफी अधिक सामग्री को दरिया में फेंका गया है।
-प्रीतम लाल थापा, जिला समाज कल्याण अधिकारी