फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   nss winter camp

Udhampur News: एनएसएस शीतकालीन शिविर में मानसर झील पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
nss winter camp
मानसर झील पर चलाए गए स्वच्छता अ​भियान में भाग लेने वाले जीडीसी मजालता के एनएसएस स्वयंसेवक। संवा - फोटो : udhampur
सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर
विज्ञापन

मजालता। राजकीय डिग्री कॉलेज मजालता के एनएसएस शीतकालीन शिविर के तहत पर्यटन स्थल मानसर झील पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस स्वच्छता अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने झील के आसपास कचरा एकत्र कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई।

अभियान को डॉ. पीरजादा आमिर और डॉ. जहूर अहमद के सहयोग से चलाया गया। स्वच्छता अभियान के अलावा शिविर में नींबू चम्मच दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं। लड़कों ने कबड्डी का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में जीडीसी मजालता की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) शालिनी शर्मा और उनकी टीम मौजूद रही। प्रिंसिपल ने सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने में इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed