फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now mobile phone bells will be heard in Madhwa too

अब मढ़वा में भी सुनाई देंगी मोबाइल फोन की घंटियां

विज्ञापन
Now mobile phone bells will be heard in Madhwa too
किश्तवाड़। जिले की सबसे दूरदराज मढ़वा तहसील में ही जल्द ही मोबाइल फोन की घंटियां सुनाई देंगी। तहसील के हंजल और तिलर में जिओ कंपनी के स्थापित टावर के शनिवार को ट्रायल हुए हैं। 31 अगस्त को दोनों टावर को चालू कर दिए जाएंगे। सुविधा मिलने से लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दच्छन तहसील में भी मोबाइल सुविधा चालू हो गई है। किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र मढ़वा उपमंडल तीस हजार आबादी अभी तक सिग्नल नहीं होने से मोबाइल सुविधा से महरूम थी। पहली बार निजी कंपनी दूरदराज इलाके में मोबाइल सेवा शुरू करने जा रही है। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी टावर को चालू कर दिया जाएगा। स्थानीय के अनुसार आजतक वह प्राचीन समय में ही जी रहे थे। मोबाइल सुविधा मिलने से देश दुनिया से जुड़ पाएंगे। यासीन अहमद ने बताया कि वह किश्तवाड़ में व्यापार करता है और परिवार घर में है। मोबाइल सेवा मिलने से कहीं से भी परिजनों का हालचाल जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा मनीमा ने बताया कि अब वह भी ऑनलाइन इंटरनेट सुविधा का लाभ भी उठा सकेगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने एक साल पहले क्षेत्र को इस सेवा से जोड़ दिया था, लेकिन इसका कुछ समय के लिए ही लाभ मिल सका है। क्षेत्र में जियो कंपनी छह के करीब टावर लगा रही है, जिससे सिग्नल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed