फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Non-essential entry into historic Chaugan

ऐतिहासिक चौगान में गैर जरूरी प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
Non-essential entry into historic Chaugan
किश्तवाड़। एडीसी किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक हुई। इसमें चौगान मैदान व सरकूट तालाब की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की गई। तहसीलदार और डीएसपी को परेड ग्राउंड में वाहनों, व्यक्तियों और जानवरों की गैर-जरूरी आवाजाही को रोकने के लिए धारा 144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ डिवलपमेंट अथारिटी और ईओ नगर परिषद को मैदान के प्रवेश स्थलों पर कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि मवेशियों को अंदर आने से रोका जा सके। क्योंकि मवेशियों के कारण मैदान की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। तहसीलदार को ऐतिहासिक सरकूट तालाब में अतिक्रमण की पहचान कर सभी अतिक्रमणकारियों को 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कुछ अतिक्रमणकारी और आसपास के लोग अपने शौचालयों और अन्य निपटानों को सीधे तालाब में डाल रहे हैं जोकि गलत है। इसलिए उनकी निगरानी की जाए। बीडीसी अध्यक्ष किश्तवाड़ ने इस मुद्दे पर समस्या को साझा किया। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष किश्तवाड़ सुरेश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए इंद्रजीत परिहार, सहायक आयुक्त पंचायत जाकिर हुसैन, तहसीलदार किश्तवाड़ प्रमोद कुमार, डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ दविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed