{"_id":"61e3121f94074167fd11ec39","slug":"new-office-udhampur-news-jmu251970367","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी उपाध्यक्ष ने जिला अधिकारियों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी उपाध्यक्ष ने जिला अधिकारियों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया ने शनिवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की उपस्थिति में डीसी कार्यालय परिसर से सटे जीविका भवन में नव स्थापित कार्यालय में अपना कामकाज शुरू किया।
इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जिले में विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों की भागीदारी के बिना विकास योजनाओं का प्रभावी परिपालन संभव नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं और जिले में विकास गतिविधियों के प्रभावी परिपालन के लिए पीआरआई के साथ अधिकतम सहयोग सुनिश्चित करें।
उपाध्यक्ष ने जन मुद्दों, सरकारी कल्याण योजनाओं और अन्य गतिविधियों को उजागर करने में मीडिया का सहयोग भी मांगा। ताकि, अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने उनसे सरकारी योजनाओं के बारे में आम जनता के बीच जानकारी का प्रसार करने का अनुरोध भी किया। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त ने उपाध्यक्ष को बधाई दी, और आशा व्यक्त की कि जमीनी स्तर पर विकास प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अपने कार्यालय के प्रभावी कामकाज के साथ-साथ शिकायत निवारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मोंगरी की बीडीसी अध्यक्ष बिमला देवी, घोरडी के डीडीसी पार्षद राकेश शर्मा, लाटी की डीडीसी पार्षद पिंकी देवी, रामनगर दो के डीडीसी पार्षद जट्टू राम, रामनगर एक के डीडीसी पार्षद मूल राज, टिकरी की डीडीसी पार्षद आशु शर्मा, पंचैरी के डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।