{"_id":"62420313303fbb73a57bd8f1","slug":"murder-katra-news-jmu2566598134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा के एक गेस्ट हाउस से अज्ञात युवती का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा के एक गेस्ट हाउस से अज्ञात युवती का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को एक निजी गेस्ट हाउस में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। माता के दर्शन करने कटड़ा पहुंचे एक व्यक्ति और एक युवती ने रुकने के लिए एक कमरा किराए पर लिया। इसी कमरे में व्यक्ति युवती की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले युवती और एक व्यक्ति एक साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटड़ा पहुंचे। उन्होंने एक निजी गेस्ट हाउस में एक कमरा लिया। इस दौरान गेस्ट हाउस संचालक ने यात्रियों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही इन्हें रुकने की अनुमति दे दी। इस कमरे में उन्हें दो दिन बीत गए लेकिन, न कोई बाहर आया और न ही अंदर गया। गेस्ट हाउस के संचालकों को जब थोड़ा संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर कमरे का ताला तोड़कर जब अंदर देखा तो वहां युवती अचेत पड़ी थी।
पुलिस ने फौरन शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पास से कोई सामान या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले गेस्ट हाउस के संचालकों से पूछताछ की। पुलिस ने गेस्ट हाउस की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कटड़ा के थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
-----
गेस्ट हाउस संचालक ने बिना पहचान पत्र लिए जोड़े को दे दिया था कमरा
नियमानुसार जब कोई यात्री कमरा किराए पर लेता है तो जगह का मलिक यात्री से उसका पहचान पत्र लेता है। इस मामले में गेस्ट हाउस संचालक ने ऐसा नहीं किया और केवल मौखिक रूप से पहचान पूछकर इस युवती और व्यक्ति को कमरा दे दिया था। संचालक के ऐसे गैर जिम्मेदाराना रवैये से पुलिस सख्ती से निपट रही है, और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। संचालक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में रखा है।
------
कमरे में कोई भी सामान नहीं मिला है, जिसके कारण मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील शर्मा, एसएचओ, कटड़ा
रिपोर्ट - संजय कुमार शर्मा