{"_id":"60c656a38ebc3e53dc2f60ae","slug":"more-than-50-people-fined-in-two-days-udhampur-news-jmu237262614","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 50 से अधिक लोगों को लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 50 से अधिक लोगों को लगाया जुर्माना
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पीडीडी ने विशेष अभियान की शुरूआत की है। पीडीडी की टीम शहर व साथ लगते इलाकों में घर-घर जाकर कार्रवाई कर रही है। जिनके घर में बिजली चोरी नजर आ रही है तो उसको जुर्माना लगाया जा रहा है। दो दिन के अंदर विभाग की टीम ने 50 से अधिक घरों को जुर्माना लगाया है और दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। कटौती का एक बड़ा कारण बिजली चोरी होना है। शहर व ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों घर बिजली चोरी कर बिजली विभाग को लाखों का चूना लगा रहे हैं। शहर के बीच भी लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। इस समस्या को अब पीडीडी ने गंभीरता से लिया है। इसी को लेकर टीम का गठन कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। दो दिन से लगातार इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ टीम ने गढ़ी व रैंबल इलाके में भी कार्रवाई की है। जिस घर में भी बिजली चोरी होती नजर आ रही है तो उससे तीन महीने का बिजली का बिल फ्लैट रेट में वसूल किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि दोबारा बिजली चोरी की तो कनेक्शन बंद कर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन के अंदर टीम ने 50 से अधिक घरों में छापेमारी कर बिजली चोरी होती पाई है और इन परिवारों से बिजली का बिल फ्लैट रेट में वसूल किया है। बिजली विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद कई लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध रूप से लगाई केबल को हटा दिया है और अपने कनेक्शन मीटर के साथ जोड़ दिए हैं।
पीडीडी पर बिजली चोरी को सहन नहीं करेगा। जो भी बिजली चोरी करेगा उसका पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समझ लेना चाहिए कि उनकी चोरी के कारण दूसरे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गठित की गई टीम अब लगातार कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन
- संजय गुप्ता, एईई, पीडीडी उधमपुर