फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   monday market

आर्थिक संकट से गुजर रहे सोमवारी बाजार के कारोबारी

विज्ञापन
monday market
विकास खजुरिया - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद सोमवारी बाजार पर प्रतिबंध लगाए जाने से कारोबारी बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि करीब एक महीने से सोमवारी बाजार बंद होने से आर्थिक परेशानियां आ रही हैं। सोमवार को प्रशासन दुकानें खुलने दे रहा है, लेकिन सोमवारी बाजार पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन

लगभग एक महीना पहले जब जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी थी, तब जिला प्रशासन ने सोमवारी बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सरकार ने सप्ताहांत पाबंदियां भी लागू कर दीं। अब हालात ऐसे हैं कि सोमवार को नागा के दिन बाजार खुल रहा है, लेकिन सोमवारी बाजार के कारोबारियों को फड़ी लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

-----
कोरोना संकट में जम्मू के विभिन्न हिस्सों में नागा के दिन बाजार लग रहे हैं। इस पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। केवल, उधमपुर शहर में ही इसको लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। यह सब व्यापारी संगठन के दबाव में किया गया है। इससे सौ से अधिक कारोबारी परेशान हैं। अब ये लोग आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास खजूरिया
----
भीड़ लगने की बात कह कर प्रशासन ने सोमवारी बाजार पर प्रतिबंध लगाया है। जबकि ऐसा नहीं था। सभी लोग मास्क पहन कर काम कर रहे थे। अगर भीड़ लग रही थी तो इसके लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाने चाहिए थे। लेकिन, बिना किसी चेतावनी के सोमवारी बाजार को बंद करवा दिया गया है। सोमवार को दुकानों में कारोबार हो सकता है, लेकिन फड़ियों पर प्रतिबंध है।
- शुभम शर्मा
----
सोमवारी बाजार में काम करने वाले कारोबारी सप्ताह में एक दिन कमाते हैं। इस कमाई से सप्ताह तक परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन, एक महीने से बाजार न लगने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- साहिल कुमार
----
सोमवारी बाजार न लगने के कारण हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन अगर काम करने मौका देता है तो सभी कोरोना नियमों का पूरा ख्याल रखेंगे। और, कोई भी कारोबारी अपनी फड़ी के पास भीड़ नहीं लगने देगा। प्रशासन को कम से कम एक बार तो काम करने का अवसर देना चाहिए, ताकि वे लोग भी परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें।
- जोगिंदर शर्मा

शुभम शर्मा

शुभम शर्मा- फोटो : UDHAMPUR

साहिल कुमार

साहिल कुमार- फोटो : UDHAMPUR

जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर शर्मा- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed