फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Monday market closed due to Gol Market, there is a dispute between the traders and the city council team

गोल मार्केट से सोमवार बाजार बंद, कारोबारियों और नगर परिषद टीम में तकरार

विज्ञापन
Monday market closed due to Gol Market, there is a dispute between the traders and the city council team
उधमपुर। गोल मार्केट में अवैध रूप से लगने वाले सोमवार बाजार के खिलाफ नगर परिषद सख्त हो गई है। सोमवार को नगर परिषद के चेयरमैन ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की और रेहड़ी-फड़ियां हटा कर बंद करवा दिया। इसके साथ ही आगे से फिर बाजार सजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गोल मार्केट में लगने वाली मंडे मार्केट को हटाने में नगर परिषद को कई कार्रवाई करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। कई बार नगर परिषद ने फड़ी वालों का सामान जब्त किया, लेकिन फिर भी हर सोमवार को कारोबारी गोल मार्केट में ही काम करते नजर आते हैं। इस सोमवार को नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर और ईओ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों को समझाया कि मंडे मार्केट लगाने के लिए रेहड़ी जाने में स्थान उपलब्ध करवाया है। हर सोमवार को रेहड़ी जोन में जाकर फड़ियां लगाकर काम करें आपको कोई नहीं रोकेगा। लेकिन गोल मार्केट में किसी को भी रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। कारोबारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और इसी बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

विकास खजूरिया और अन्य कारोबारियों ने बताया कि देशभर में नागा के दिन मार्केट लगती है और उसको रोका नहीं जाता है। लेकिन उधमपुर में उनको परेशान किया जा रहा है। नगर परिषद व्यापार मंडल के दबाव में आकर काम कर रही है। इससे उन्हें परेशान किया जा रहा है। रेहड़ी जोन में सामान खरीदने के लिए कोई दुकानदार नहीं आता है। इसके साथ वहां पर गंदगी है, जहां काम नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद नहीं चलने देगी मनमानी
नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने बताया कि गोल मार्केट में मंडे मार्केट लगने के कारण यातायात प्रभावित होता है। इसका खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ता है। सोमवार को दुकानें बंद होने पर दुकानदार अपने ही कर्मचारियों को कमीशन देकर दुकानों के बाहर फड़ियां लगवा रहे हैं। नगर परिषद किसी को मनमानी नहीं करने देगी। कई बार कार्रवाई करने के बाद भी यह लोग मान नहीं रहे हैं। इसलिए अब सख्ती कर गोल मार्केट से सोमवार बाजार को हटाया जाएगा। रेहड़ी जोन में सोमवार को जो भी रेहड़ी लगाएगा उसको कोई नहीं रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed