फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Ramnagar Put Issues of Area in Assembly

Udhampur News: मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम की मंजूरी और आईटी उद्योग को मजबूत करने की मांग उठाई

विज्ञापन
MLA Ramnagar Put Issues of Area in Assembly
विधानसभा सत्र का लोगो लगाएं
विज्ञापन

विधायक डॉ. भारद्वाज ने रामनगर हलके से जुड़े मुद्दों पर दिलाया ध्यान
रामनगर। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्षेत्र के युवाओं की असीम संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उनके समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जो क्षेत्रीय विकास के लिए एक सुनहरा अवसर देती है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र रामनगर के 32 से अधिक युवा खिलाड़ी बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद, क्षेत्र में खेल अवसंरचना की भारी कमी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज तक रामनगर में एक भी बड़ा स्टेडियम नहीं बनाया गया है, जबकि एकमात्र इनडोर स्टेडियम पूर्व विधायक आरएस पठानिया और सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयासों से स्थापित हुआ था।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान हेतु डॉ. भारद्वाज ने खेल मंत्री से अनुरोध किया कि प्रस्तावित राजा राम सिंह मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण को शीघ्र मंजूरी दी जाए, जिसकी विस्तृत योजना पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है। उन्होंने यह भी मांग की कि रामनगर युवा छात्रावास, जिसे पिछले कई वर्षों से पुलिस बल द्वारा उपयोग किया जा रहा है, को तत्काल खाली करवाया जाए ताकि इसे अपने मूल उद्देश्य खेल और सामुदायिक आयोजनों के लिए पुनः उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेल विकास केवल क्रिकेट और वाॅलीबाॅल तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने ट्रैकिंग, मैराथन और पारंपरिक कुश्ती यानि दंगल को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाराजाओं के युग से ही दंगल का विशेष महत्व रहा है और आगामी दंगल सत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान भाग लेने वाले हैं। उन्होंने इस पारंपरिक खेल को बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर में खेल पर्यटन को विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed