फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Missing Tanish's body recovered after 54 days from Tawi river

54 दिन बाद लापता तनिश का शव तवी नदी से बरामद

विज्ञापन
Missing Tanish's body recovered after 54 days from Tawi river
चिनैनी। तवी नदी में 54 दिन पहले डूबे चिनैनी कस्बे के वार्ड सात निवासी तनिश शर्मा (18) पुत्र मदन लाल शर्मा का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ है। यह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा मिला है। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

54 दिन पहले चिनैनी से दो किलोमीटर दूर पुल के पास युवक की चप्पलें तवी से बरामद हुई थीं। इसके बाद उसके सेना, एसडीआरएफ सहित उसके परिजनों ने पंजाब से बुलाए तैराकों से तलाश करवाई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। बुधवार की सुबह जिस स्थान पर युवक डूबा था उससे करीब एक किलोमीटर दूर तवी नदी में पत्थरों के बीच युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसकी हालत काफी खराब थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से युवक की पहचान की और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में सीएचसी चिनैनी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed