{"_id":"61e5b53971e87f5b6a321c68","slug":"micro-containment-zone-udhampur-news-jmu2520880187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजालता में बना पहला माइक्रो कंटेनमेंट जोन, दो दिन के अंदर दसैया (देओत) में कोरोना के 9 केस आए सामने।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजालता में बना पहला माइक्रो कंटेनमेंट जोन, दो दिन के अंदर दसैया (देओत) में कोरोना के 9 केस आए सामने।
विज्ञापन
उधमपुर के मजालता में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में की गई तारबंदी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजालता। कुछ दिनों से मजालता में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तो एक दिन में 10 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने लगे हैं। इससे हालात खराब होते जा रहे हैं।
इसी के चलते मजालता में पहला कंटेनमेंट जोन सोमवार को दसैया (देओत) में बनाया गया। जहां चार मामले सामने आए हैं। दो दिन पहले भी इसी जगह से पांच मामले आए थे। इसके चलते प्रशासन ने सख्ती करते हुए इस क्षेत्र को अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसमें पुलिस ने तारबंदी कर कई प्रतिबंध लगा दिए है। बढ़ रहे मामलों के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
नायब तहसीलदार संजीव कुमार ने बताया कि हर जगह कोरोना की टेस्टिंग हो रही है। दो दिन पहले भी दसैया में टेस्टिंग के दौरान पांच मामले सामने आए थे। इसी कारण सोमवार को भी जांच की गई और चार मामले सामने आए। इसके बाद इस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है। उनमें स्वास्थ्य किट भी बांटी गई हैं, और उनकी जरूरी सुविधाओं का ध्यान भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
मजालता की बीएमओ डॉ. संगीता अजरावत ने कहा कि मजालता में रैंडम टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। संक्रमित पाए गए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सभी मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। अभी तक किसी भी मरीज की हालत अस्थिर नहीं हैं। अगर ऐसा होता है तो उसे जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। गौरतलब है कि 7 जनवरी को पहला केस आने के बाद 10 दिनों में 35 मामले हो चुके हैं।