फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mh chock jam jammu kashmir

शहर के एमएच चौक पर बढ़ती जा रही जाम की परेशानी

विज्ञापन
mh chock jam jammu kashmir
उधमपुर के एमएच चौक पर लगा जाम। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पुराने राजमार्ग की हालत न सुधरने के कारण शहर के एमएच चौक इलाके में जाम की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हर रोज शहरवासियों के वाहन जाम में फंस रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि बदहाल पुराने राजमार्ग के कारण पूरा शहर परेशान है और बीआरओ व जिला प्रशासन इसकी हालत सुधारने को लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीच एमएच चौक से लेकर जखैनी तक करीब दो किलोमीटर लंबा पुराना राजमार्ग पूरी तरह से बदहाल है और लिंक रोड बन कर रह गया है। करीब डेढ़ महीने पहले बीआरओ ने इसकी हालत सुधारने के लिए काम शुरू किया था, लेकिन बरसात शुरू होने पर इसको बीच में ही बंद कर दिया और अभी तक बंद ही पड़ा है। पुराने राजमार्ग पर एक समय में एक ही वाहन के निकलने का स्थान है। जब दोनों तरफ से वाहन आमने सामने आ जाते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है और फिर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से यह परेशानी सुबह से लेकर शाम तक सामने आ रही है। कई बार दो पहिया वाहन तो दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं। सुबह के समय जब जाम लगता है तो स्कूल के वाहन इसमें फंस रहे हैं औश्र इसी कारण विद्यार्थी स्कूलों में देरी से पहुंच रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को जाम में फंसने के कारण देरी से कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि शहर के बीच इतनी बड़ी परेशानी बनी हुई है और प्रशासन व पुलिस कुछ नहीं कर रही है। बीआरओ को भी इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन फिर भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है, फिर भी काम नहीं शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed