{"_id":"6240ad51d9a3840df1259ac7","slug":"merathon-udhampur-news-jmu2565951190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति के लिए दौड़े 500 से अधिक युवाओं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति के लिए दौड़े 500 से अधिक युवाओं
विज्ञापन
भद्रवाह: विश्व शांति मैराथन को अन्य लोगों के साथ झंडी दिखाते डीडीसी चेयरमैन धनतंर सिंह व भाग लेते
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भद्रवाह स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने युवा एक संघर्ष और पर्यटन विभाग के सहयोग से रविवार को चलो शांति के लिए दौड़ें विषय पर एक विश्व शांति मैराथन का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य शांति का संदेश फैलाना, और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मकता की तरफ ले जाना था।
मैराथन 21, 10 और पांच किमी की तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें 4आरआर और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अलावा, भद्रवाह के विभिन्न स्कूलों के पांच से अधिक छात्रों और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के एथलीटों ने भाग लिया। युवा एक संघर्ष के अध्यक्ष नितिन मन्हास की अध्यक्षता में आयोजित इस मैराथन को भद्रवाह के डाक बंगला से डीडीसी अध्यक्ष डोडा धनंतर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष ओमी चंद और डीडीसी पार्षद भद्रवाह (प.) युद्धवीर ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीडीसी अध्यक्ष ने युवाओं से विविधता में एकता, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। वहीं, मैराथन में भाग लेने के लिए जम्मू से आई एक मैराथन प्रेमी अनीसा नबी (केएएस) ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने आईं लड़कियों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी हो रही है। यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि युवा पीढ़ी शांति का संदेश कितनी मजबूती से फैलाना चाहती है।
विज्ञापन
मैराथन का समापन वापस डाक बंगला में हुआ, जहां घोषित परिणामों में 21 किमी मैराथन में प्रदीप, सूरज और कमल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया। 10 किमी मैराथन में मोहम्मद यूनुस, नीलम सिंह और सनी कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, पांच किमी में पीयूष, अमित और रजित ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। जबकि, अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

भद्रवाह: विश्व शांति मैराथन को अन्य लोगों के साथ झंडी दिखाते डीडीसी चेयरमैन धनतंर सिंह व भाग लेते- फोटो : UDHAMPUR