{"_id":"62b9f1c814b4e7453e45e738","slug":"mela-udhampur-news-jmu262809669","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसरोन देवता मेले में कुड नृत्य रहा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसरोन देवता मेले में कुड नृत्य रहा आकर्षण
विज्ञापन
उधमपुर: पंचारी मेले में कबड्डी का मैच खेलते खिलाड़ी तथा करते हुए नन्हे बच्चे.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी की पंचायत दनोता के गांव बामत में बाबा जतरोन देवता का वार्षिक मेला सोमवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन हजारों लोगों ने मेले का आनंद लिया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों का कुड नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
दूसरे दिन मेले में सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले उन्होंने देवता के मंदिर में माथा टेका, फिर मेले का आनंद लिया। मेले में खाने पीने के सामान के साथ सजावट के सामान की भी दुकानें थीं। इनमें लोगों ने खरीदारी की। स्कूलों के विद्यार्थियों ने दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्राइमरी स्कूल सिमनिगली के विद्यार्थियों ने कुड नृत्य पेश किया, जो आकर्षण का केंद्र था।
पहली बार बच्चों को कुड नृत्य करते देख सभी सराहना कर रहे थे। इससे पहले लोगों ने कुड नृत्य को हमेशा बड़े लोगों को ही करते देखा है। यह पंचैरी का लोकप्रिय नृत्य है। इससे पंचैरी की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। मेले में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य सरपंच शमशेर सिंह, तारा चंद, बोध राज, आदि मौजूद थे।

उधमपुर: पंचारी मेले में कबड्डी का मैच खेलते खिलाड़ी तथा करते हुए नन्हे बच्चे.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन