फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mela

भगवान जगन्नाथ से की परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

विज्ञापन
mela
उधमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को अर्द्धवार्षिक गोल मेला का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के समक्ष माथा टेका, और मेले का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से श्रद्धालुओं का भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने कतार में लगकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेका, और मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर मेला स्थल पर पहुंचे। मेले में युवतियों व महिलाओं को शृंगार का सामान के स्टॉल पर व्यस्त देखा गया, तो बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त रहे। वहीं, ज्यादातर पुरुष खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने व्यस्त थे। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूले लगे थे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मेले में लोगों की संख्या में भी बढ़ती गई। दोपहर को तेज धूप होने के बावजूद मेला देखने लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को जब सूर्य देवता ढले तो और अधिक लोग मेले में आने लगे। शाम करीब सात बजे मेला स्थल पर चलने के लिए भी स्थान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। आज से दिन छोटे होना शुरू हो जाएंगे। इसी को लेकर लोग मंदिर में परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। इस वर्ष का दूसरा मेला दिसंबर में आयोजित होगा। कोविड से राहत मिलने के बाद इस वर्ष का यह पहला गोल मेला है। दिसंबर 2021 में भी गोल मेला आयोजन हुआ था, लेकिन इसमें लोगों की संख्या अधिक नहीं थी।

धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे

धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.

उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.

उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: जगन्नाथ जी मंदिर के अंदर भंडारे में प्रसाद लेते हुए श्रद्धालु.

उधमपुर: जगन्नाथ जी मंदिर के अंदर भंडारे में प्रसाद लेते हुए श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे

उधमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे

धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed