{"_id":"62a62a7d0194b7688752836d","slug":"mela-udhampur-news-jmu261787543","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेला आज से शुरू, तैयारियां हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेला आज से शुरू, तैयारियां हुईं पूरी
विज्ञापन
मेला स्थल का जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। ऐतिहासिक तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेला आज (13 जून) से आरंभ हो रहा है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाए जाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए है।
सुद्धमहादेव मेले की पूर्व संध्या पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे इंतजाम कर लिए। साथ ही मेले के दौरान कोई दिक्कत न आए, उसको लेकर मौके का जायजा लिया, और इंतजाम जांचे। रविवार को मेला अधिकारी व चिनैनी तहसीलदार वेद प्रकाश, नायब तहसीलदार तनवीर शाह, चिनैनी थाना प्रभारी ओम प्रकाश और सुद्धमहादेव चौकी प्रभारी गौरव सलाथिया ने सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को दूसरे स्थानों पर खड़े करने के निर्देश दिए। वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, और सुद्धमहादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था जांची। इस दौरान सुद्धमहादेव में लगाए जाने वाले झूला स्थल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को भी देखा।