फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mela

मेले से पहले सुद्धमहादेव में होने लगी चहल-पहल

विज्ञापन
mela
सुद्धमहादेव मंदिर में शिव लिंग के दर्शन करते भक्त:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। भगवान शिव की बारात का साक्षी और माता पार्वती का स्नान कुंड व पूजा करने वाले पवित्र स्थल इन दिनों यात्रियों से गुलजार हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद से ही इन स्थानों पर यात्रियों की चहल पहल बढ़ी है, जिससे दुकानें खोलने के समय में भी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन

गौरीकुंड, सुद्धमहादेव व मानतलाई में हर रोज दो हजार से ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत में तो श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो रही है। इन स्थलों पर लोग ठंडी जलवायु और बावलियों के ठंडे पानी का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो इन स्थानों पर आम दिनों में करीब दो हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मगर सप्ताह के आखिरी तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन

------
मेले से पहले दूर की जाए पार्किंग की समस्या
सुद्धमहादेव का तीन दिवसीय मेला 13 जून से शुरू हो रहा है। ऐसे में गौरीकुंड, सुद्धमहादेव व मानतलाई में पार्किंग की समस्या व यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था का उचित इंतजाम किए जाने की मांग स्थानीय व्यापार मंडल ने उठाई है। मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता ने कहा कि मेले के दौरान सुद्धमहादेव में जाम की समस्या उत्पन्न न हो, उसके लिए पार्किंग सुविधा का होना आवश्यक है। जबकि, बिजली कटौती पर भी रोक लगाने की जरूरत है, जिससे यात्रियों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेले में लोगों के ठहरने की व्यवस्था होनी चाहिए। मेले में हर दिन करीब 15 से 20 हजार यात्री आते हैं, जिनमें से कई लौट जाते हैं। लेकिन, जो इन स्थलों में रुकते हैं, उन्हें रात को ठहरने के लिए परेशान होना पड़ता है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे।
- रोहित गुप्ता, व्यापार मंडल के उपप्रधान
------
सुद्धमहादेव मेले में बिजली समस्या दुरुस्त होनी चाहिए। इन दिनों बिजली कटौती यात्रियों को परेशान कर रही है। ऐसे में तीन दिवसीय मेले में बिजली कटौती न हो, उसको लेकर प्रशासन को सही इंतजाम करने चाहिए।
- जगदीश राज वर्मा, दुकानदार
------
मेले में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद लोगों का आना जारी है। ऐसे में सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड जैसे पवित्र स्थलों पर सफाई पर ध्यान दिया जाए। मेले में भी इसको लेकर उचित व्यवस्था हो ।
- गौरव गुप्ता, दुकानदार
------
सुद्धमहादेव में मेले के दौरान पार्किंग को लेकर कुछ स्थान चयनित किए गए हैं। साथ ही जाम लगने की सूरत में यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस को जिम्मा सौंपा गया है। सफाई व्यवस्था के लिए 10 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। मेले में 24 घंटे बिजली रहेगी। यदि बिजली बंद हो जाए तो कुछ मुख्य स्थानों पर जनरेटर तैयार होंगे। गौरीकुंड, सुद्धमहादेव, मानतलाई में करीब दो हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था सरकारी व निजी स्तर पर है।

- वेद प्रकाश, मेला अधिकारी व तहसीलदार चिनैनी

सुद्धमहादेव मंदिर का बाहर का दृश्य:- संवाद

सुद्धमहादेव मंदिर का बाहर का दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

सुद्धमहादेव मंदिर में रंग रोगन करते कारीगर - संवाद

सुद्धमहादेव मंदिर में रंग रोगन करते कारीगर - संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed